Sunday, November 2, 2008

यहाँ वहां से

मत करो उम्र भर साथ निभाने का वादा!
हमने सायों को भी जुदा होते हुए देखा है!!

आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज हैं;
आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज हैं.

झूम झूम जायेगा, दर्द मुस्कराएगा;
एक बार भूल कर जो प्यार से पुकार लो.

कभी कुछ प्यार का अपने, प्रिये एहसास तो देते;
हृदय की धडकनों को , प्यार का विश्वास तो देते.

तुमको अपना कहकर मैंने, अपना अपनापन दे डाला;
तन पर तो अधिकार नहीं था, मैंने अपना मन दे डाला.

तू मुझसे खफा है तो जमाने के लिए आ;
रंजिश ही सही दिल को दुखाने के लिए आ;
आ फिर से मुझे छोड़ जाने के लिए आ.

बदन में आग सी चेहरा गुलाब जैसा है,
जहर ऐ गम का नशा भी शराब जैसा है;
मगर कभी कोई देखे कोई पढ़े तो सही,
दिल आइना है तो चेहरा किताब जैसा है.

सब तल्ख़ नहीं यारों,
कुछ याद भी रखना है,
कुछ भूल भी जाना है.

एक छोटा सा बिंदु

एक छोटा सा विन्दु (.) एक बड़े वाक्य पर विराम लगा देता है. किन्तु कुछ और बिंदु (...) मिल जाएँ , तो वे उस वाक्य को एक निरंतरता दे सकते हैं. आश्चर्यजनक किन्तु सत्य है कि हर अंत एक शुरुआत हो सकता है.

जहां दुसरे लोग संदेह करे, वहां विशवास करो. जहां दुसरे काम करने से मन कर दे , वहां काम करो. जहां दुसरे लोग बर्वाद करें , वहां बचाओ . जहां दुसरे लोग मैदान छोड़ कर भाग रहे हो , वहां डट जाओ. दुसरे से अलग बनाने का साहस रखो . तभी विजेता बनोगे..
(अमिताभ बच्चन के शब्द)

Saturday, November 1, 2008

faraj

wo roye ga meri mayyat per mujhse is tarha lipat kar faraaz …!
agar yeh pehle pata hota to kab ke mar gaye hote ….

अहमद फ़राज़ की शायरी


जाने किस बात पे उस ने मुझे छोड़ दिया है फ़राज़ !
मैं तो मुफलिस था किसी मन की दुआओं की तरह..
उस शक्श को तो बिछड़ने का सलीका नहीं फ़राज़!
जाते हुए खुद को मेरे पास छोड़ गया
अब उसे रोज सोचो तो बदन टूटता है फ़राज़..
उम्र गुजरी है उसकी याद नशा करते करते
बे -जान तो मै अब भी नहीं फराज..
मगर जिसे जान कहते थे वो छोड़ गया..
जब्त ऐ गम कोई आसान काम नहीं फराज.
आग होते है वो आंसू , जो पिए जाते हैं.
क्यों उलझता रहता है तू लोगो से फराज.
ये जरूरी तो नहीं वो चेहरा सभी को प्यारा लगे.

ahmad faraj ke kuch nagme


अब नये साल की मोहलत नहीं मिलने वाली


अब नये साल की मोहलत नहीं मिलने वाली
आ चुके अब तो शब-ओ-रोज़ अज़ाबों वाले

अब तो सब दश्ना-ओ-ख़ंज़र की ज़ुबाँ बोलते हैं
अब कहाँ लोग मुहब्बत के निसाबों वाले

ज़िन्दा रहने की तमन्ना हो तो हो जाते हैं
फ़ाख़्ताओं के भी किरदार उक़ाबों वाले

न मेरे ज़ख़्म खिले हैं न तेरा रंग-ए-हिना
मौसम आये ही नहीं अब के गुलाबों वाले

ऐसे चुप हैं के ये मंज़िल भी ख़ड़ी हो जैसे

ऐसे चुप हैं के ये मंज़िल भी कड़ी हो जैसे
तेरा मिलना भी जुदाई कि घड़ी हो जैसे

अपने ही साये से हर गाम लरज़ जाता हूँ
रास्ते में कोई दीवार खड़ी हो जैसे

मंज़िलें दूर भी हैं मंज़िलें नज़दीक भी हैं
अपने ही पावों में ज़ंजीर पड़ी हो जैसे

कितने नादान हैं तेरे भूलने वाले के तुझे
याद करने के लिये उम्र पड़ी हो जैसे

आज दिल खोल के रोये हैं तो यूँ ख़ुश हैं "फ़राज़"
चंद लम्हों की ये राहत भी बड़ी हो जैसे

बदन में आग सी चेहरा गुलाब जैसा है

बदन में आग सी चेहरा गुलाब जैसा है
के ज़हर-ए-ग़म का नशा भी शराब जैसा है

कहाँ वो क़ुर्ब के अब तो ये हाल है जैसे
तेरे फ़िराक़ का आलम भी ख़्वाब जैसा है

मगर कभी कोई देखे कोई पढ़े तो सही
दिल आईना है तो चेहरा किताब जैसा है

वो सामने है मगर तिश्नगी नहीं जाती
ये क्या सितम है के दरिया सराब जैसा है

"फ़राज़" संग-ए-मलामत से ज़ख़्म ज़ख़्म सही
हमें अज़ीज़ है ख़ानाख़राब जैसा है