सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं ,
मेरी कोशिश है की ये सूरत बदलनी चाहिए।
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने सही,
हो कहीं भी आग , लेकिन आग जलनी चाहिए।
हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए ,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए |
आज ये दिवार पर्दों की तरह हिलने लगी,
शर्त लेकिन थी ये बुनियाद हिलनी चाहिए |
कहा तो तय था चिरागां हरेक के लिए ,
कहाँ चिराग मयस्सर नही शहर के लिए |
यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है ,
चलो यहाँ से चले उम्र भर के लिए |
इस नदी की धार में हवा आती तो है।
नाव जर्जर ही सही , लहरों से टकराती तो है।
Wednesday, May 27, 2009
Sunday, March 22, 2009
कफ़न में जेब नहीं होती
मेरे परम पूज्य गुरुदेव (डायट अजीतमल औरैया )द्बारा लिखित।
कमा ले दौलत मनचाही, जुटा ले हीरे और मोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
कोठी और बंगले बनवा ले, हवादार जंगल लगवा ले,
भाति भाति के द्वार सजा ले, मन चाहे रंग से रंगवा ले.
देख धनवान घर आँगन, ख़ुशी मन में बहुत होती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
रेशम सूती खद्दर पहने, चाहे सब सोने के गहने,
तेरे सगे भाई और बहने, ले उतार, कुछ ना दे रहने.
सिला लो मन चाहे जैसा, कीमती कुर्ता और धोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
एक दिन होए जो सबका होता,
उड़ जाए पिंजडे से तोता,
बेटा-बेटी नाती पोता,
भाई बंधू सबको दुःख होता.
नारी तेरी प्रारण से प्यारी ,
शीश निज पटक पटक रोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती
कमा ले दौलत मनचाही, जुटा ले हीरे और मोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
कोठी और बंगले बनवा ले, हवादार जंगल लगवा ले,
भाति भाति के द्वार सजा ले, मन चाहे रंग से रंगवा ले.
देख धनवान घर आँगन, ख़ुशी मन में बहुत होती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
रेशम सूती खद्दर पहने, चाहे सब सोने के गहने,
तेरे सगे भाई और बहने, ले उतार, कुछ ना दे रहने.
सिला लो मन चाहे जैसा, कीमती कुर्ता और धोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती .
एक दिन होए जो सबका होता,
उड़ जाए पिंजडे से तोता,
बेटा-बेटी नाती पोता,
भाई बंधू सबको दुःख होता.
नारी तेरी प्रारण से प्यारी ,
शीश निज पटक पटक रोती.
ध्यान मगर इतना रखना, कफ़न में जेब नहीं होती
Monday, February 23, 2009
शाहीर लुधियानवी
मेरी नाकाम मुहब्बत की कहानी मत छेड़
अपनी मायूस उमंगों का फासाना ना सुना
ज़िंदगी तल्ख़ सही, ज़हर सही, सितम ही सही
दर्द-ओ-आज़ार सही, ज़ब्र सही, ग़म ही सही
लेकिन इस दर्द-ओ-ग़म-ओ-ज़ब्र की उसत को तो देख
ज़ुल्म की छाँव में दम तोड़ती खालक़त को तो देख
अपनी मायूस उमंगों का फ़साना ना सुना
मेरी नाकाम मुहब्बत की कहानी मत छेड़
जलसा-गाहों में ये वहशत-ज़दाह सहमे अंबोह
रहगुज़ारों पे फ़लाकात ज़दाह लोगों के गिरोह
भूख और प्यास से पाज़-मुर्दा सियाह-फ़ाम ज़मीन
तीर्ः-ओ-तार मकान, मुफलिस-ओ-बीमार मकीन
नौ इंसान में ये सरमाया-ओ-मेहनत का त्ाज़ाद्ड़
अमन के परचम तले क़ौमों का फ़साद
हर तरफ़ आतीश-ओ-आहन्न का ये सैलाब-ए-अज़ीम
नित नये तर्ज़ पे होती हुई दुनिया तक़सीम
लहलहात्ते हुए खेतों पे जवानी का समान
और दहक़न के छ्पपर में ना बत्ती ना धुआँ
ये फ़लाक-बोस मिलें, दिलकश-ओ-सीमीन बाज़ार
ये घलाज़ट ये झपटाते हुए भूखे बाज़ार
दूर साहिल पे वो शफ़्फ़ाफ़ मकानों की क़तार
सरसराते हुए पर्दों में सिमट-ते गुलज़ार
दर-ओ-दीवार पे अंवार का सैलाब रवाँ
जैसे इक शायर-ए-मदहोश के ख्वाबों का जहाँ
ये सभी क्यों है ये क्या है मुझे कुछ सोचने दे
कौन इंसान का खुदा है मुझे कुछ सोचने दे
अपनी मायुस उमंगों का फासाना ना सुना
मेरी नाकाम मुहब्बत की कहानी मत छेड़
अपनी मायूस उमंगों का फासाना ना सुना
ज़िंदगी तल्ख़ सही, ज़हर सही, सितम ही सही
दर्द-ओ-आज़ार सही, ज़ब्र सही, ग़म ही सही
लेकिन इस दर्द-ओ-ग़म-ओ-ज़ब्र की उसत को तो देख
ज़ुल्म की छाँव में दम तोड़ती खालक़त को तो देख
अपनी मायूस उमंगों का फ़साना ना सुना
मेरी नाकाम मुहब्बत की कहानी मत छेड़
जलसा-गाहों में ये वहशत-ज़दाह सहमे अंबोह
रहगुज़ारों पे फ़लाकात ज़दाह लोगों के गिरोह
भूख और प्यास से पाज़-मुर्दा सियाह-फ़ाम ज़मीन
तीर्ः-ओ-तार मकान, मुफलिस-ओ-बीमार मकीन
नौ इंसान में ये सरमाया-ओ-मेहनत का त्ाज़ाद्ड़
अमन के परचम तले क़ौमों का फ़साद
हर तरफ़ आतीश-ओ-आहन्न का ये सैलाब-ए-अज़ीम
नित नये तर्ज़ पे होती हुई दुनिया तक़सीम
लहलहात्ते हुए खेतों पे जवानी का समान
और दहक़न के छ्पपर में ना बत्ती ना धुआँ
ये फ़लाक-बोस मिलें, दिलकश-ओ-सीमीन बाज़ार
ये घलाज़ट ये झपटाते हुए भूखे बाज़ार
दूर साहिल पे वो शफ़्फ़ाफ़ मकानों की क़तार
सरसराते हुए पर्दों में सिमट-ते गुलज़ार
दर-ओ-दीवार पे अंवार का सैलाब रवाँ
जैसे इक शायर-ए-मदहोश के ख्वाबों का जहाँ
ये सभी क्यों है ये क्या है मुझे कुछ सोचने दे
कौन इंसान का खुदा है मुझे कुछ सोचने दे
अपनी मायुस उमंगों का फासाना ना सुना
मेरी नाकाम मुहब्बत की कहानी मत छेड़
Sunday, February 8, 2009
शहर
बड़े शहरों के ये रौनक भरे बाजार ,
लोगों की भीड़ से भरी सड़कें ,
गाड़ियों की रेलमपेल,
अब मुझे अच्छी नही लगती।
पता नहीं क्यूँ ,
मुझे सुनाई पड़ती है
बाजारों के कोनों से,
सडकों के किनारों से
आती लोगों की सिसकियाँ ,
झुग्गी - झोपडियों से आती
बच्चों के रोने की आवाजें।
अरे मोहन!
चुप तो कराओ इनको,
कोई तो ख्वाहिशें सुनो इनकी,
ये भी तो जान हैं,
इन्हें भी तो जीने का हक़ है।
सड़क के किनारे पड़े लोग,
जिनके बच्चे खेलते कूढे के ढेर पर,
शहर आए थे कुछ ख्वाहिशें लेकर,
पैसा कमाने की खातिर,
उनको पैसे वालों के बिगडैल लड़को की गाडियां ,
या तेज रफ़्तार बसें,
कुचल देती हैं ऐसे,
जैसे ये आदमी नहीं,
हों कोई कूढा करकट का ढेर।
कूढे करकट के ढेर में बढ़ते बच्चे,
कोई इनका भविष्य भी तो पूंछे ?
क्या कभी पढ़ने गए ये बच्चे?
जायेंगे कैसे, कौन देगा इनकी फीस ?
कैसे लेंगे बस्ते , किताबें और ड्रेस ?
दिन भर स्कूल में बिताएंगे,
तो क्या मिलेगा?
अरे मोहन!
दिन भर कचरा, कबाड़ बीन लेते
तो खाने का जुगाड़ हो जाता।
किसी होटल में बर्तन धो देते
तो कुछ पैसे ही मिल जाते,
किसी की जेब पार कर देते ,
तो अच्छा माल मिल जाता।
इतना बड़ा शहर , इतने कारखाने ,
इतनी कंपनियाँ, इतने ऑफिस,
कहीं इनके बापों को कम मिलता,
तो उनके बच्चे ये काम क्यूँ करते।
हाये रे ये शहर!
लोगों की भीड़ से भरी सड़कें ,
गाड़ियों की रेलमपेल,
अब मुझे अच्छी नही लगती।
पता नहीं क्यूँ ,
मुझे सुनाई पड़ती है
बाजारों के कोनों से,
सडकों के किनारों से
आती लोगों की सिसकियाँ ,
झुग्गी - झोपडियों से आती
बच्चों के रोने की आवाजें।
अरे मोहन!
चुप तो कराओ इनको,
कोई तो ख्वाहिशें सुनो इनकी,
ये भी तो जान हैं,
इन्हें भी तो जीने का हक़ है।
सड़क के किनारे पड़े लोग,
जिनके बच्चे खेलते कूढे के ढेर पर,
शहर आए थे कुछ ख्वाहिशें लेकर,
पैसा कमाने की खातिर,
उनको पैसे वालों के बिगडैल लड़को की गाडियां ,
या तेज रफ़्तार बसें,
कुचल देती हैं ऐसे,
जैसे ये आदमी नहीं,
हों कोई कूढा करकट का ढेर।
कूढे करकट के ढेर में बढ़ते बच्चे,
कोई इनका भविष्य भी तो पूंछे ?
क्या कभी पढ़ने गए ये बच्चे?
जायेंगे कैसे, कौन देगा इनकी फीस ?
कैसे लेंगे बस्ते , किताबें और ड्रेस ?
दिन भर स्कूल में बिताएंगे,
तो क्या मिलेगा?
अरे मोहन!
दिन भर कचरा, कबाड़ बीन लेते
तो खाने का जुगाड़ हो जाता।
किसी होटल में बर्तन धो देते
तो कुछ पैसे ही मिल जाते,
किसी की जेब पार कर देते ,
तो अच्छा माल मिल जाता।
इतना बड़ा शहर , इतने कारखाने ,
इतनी कंपनियाँ, इतने ऑफिस,
कहीं इनके बापों को कम मिलता,
तो उनके बच्चे ये काम क्यूँ करते।
हाये रे ये शहर!
Monday, January 19, 2009
quotes
- The difference between the impossible and the posible lies in a person's determination.
- They always say time changes things, but you actually have to change them yourself.
- Sometimes your joy is the source of your smile, but sometimes your smile can be the source of others joy.
- A friend is one who knows us, but loves us anyway.
- Remember the two benefits of failure, First, if you do fail, you learn what doesn't work and second, the failure gives you the opportunity to try a new approach.
- Whenever you are asked if you can do a job, tell them, Certainly i can ! Then get busy and find out how to do it.
- The boats are safe at harbor, but that is not the place they are meant for.
- It is attitude which makes the differences.
- Truth is not spoken in anger. Truth is spoken, if ever comes to be spoken, in love.
- If you want to see a rainbow, you have to go to stand a little rain.
Subscribe to:
Posts (Atom)